बड़ी खबर: भारत में आया सबसे बड़ा खतरा, सेना में मची हलचल

भारत के वीर जवानों पर एक बार फिर कुदरत के कहर का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है कि अफगानिस्तान की तरह भारत के बॉर्डर इलाकों में भी बर्फीला तूफान आ सकता है। बॉर्डर पर सेना के कई जवान पहले ही बर्फ का शिकार बन चुके हैं। सेना का कहना है कि वो हालात का सामना करने को तैयार हैं।

बजट के बाद सस्ते लोन की तैयारी, इस हफ्ते RBI ले सकता है ये बड़े फैसल

ऐसे में इस अलर्ट ने सरकारों की नींद उड़ा दी है। ऐसे ही बर्फीले तूफान की वजह से  अफगानिस्तान में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इनमें से 50 लोग एक ही गांव के हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
इसके अलावा पाकिस्तान में हिमस्खलन की वजह से 14 लोगों के मारे जाने की खबर है, तो भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं अफगानी अधिकारियों ने बताया हिमस्खलन तीन दिन की भारी बर्फबारी की वजह से हुआ है और इसकी वजह से मुख्य रूप से मध्य और पूर्वोत्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए हैं और सड़कें अवरुद्ध हो गई है।
सड़कें अवरद्ध होने की वजह से बचाव दल को हिमस्खलन का शिकार हुए गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें दूरदराज के नूरिस्तान प्रांत में हुई है, जहां एक ही गांव में 50 लोगों की मौत हो गई.
प्रवक्ता ने बताया, ‘हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले का दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गए. इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किए गए हैं जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.’
Back to top button