बड़ी खबर: दिल्ली के नए उप-राज्यपाल होंगे अनिल बैजल…

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह नए उपराज्यपाल का नाम लगभग तय हो चुका है।मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार उपराज्यपाल के लिए अनिल बैजल का नाम तय हो चुका है और इसे राष्ट्रपति भवन भी भेज दिया गया है जहां से अगले एक या दो दिनों में इसे मंजूरी मिल जाएगी।
वहीं, राष्ट्रपति ने जंग का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है राष्ट्रपति अभी दिल्ली में ही हैं और ऐसे में उनके नाम को मंजूरी मिलने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
बता दें कि बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रहे हैं साथ ही इससे पहले वो डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) में भी रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रखर रहे हैं। वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जीक्यूटिव काउंसिल से भी जुड़े रहे हैं। मोदी शासन में इस संस्था से जुड़े कुछ लोगों को सरकार में जगह मिली है।
लाइवइंडिया.लाइव से साभार…





