बड़ी खबर: एक रुपए प्रति किलो हुआ टमाटर, लोगों ने फेंक सड़कों पर

छत्तीसगढ़ में टमाटर की कीमत बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई है। यहां के दुर्ग जिले के कुछ इलाकों में टमाटर 1 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है।गिरी हुई कीमतों ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसी का विरोध करने के लिए किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए टमाटर सड़क पर फेंक दिए। 

अभी-अभी: लोगों ने किया पीएम मोदी का विरोध, दिखाए काले झंडे…

किसानों ने साजा धमधा स्टेट हाइवे पर टमाटर फेंककर धरना-प्रदर्शन किया। हाईवे पर लगभग 70 ट्रेक्टरों में किसान टमाटर लाए थे और फिर उन्हें सड़क पर फैला दिया।टमाटर की लगातार गिरती कीमतों से किसान काफी परेशान हैं।
मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा इलाके का है। पूरे इलाके में टमाटर की उगाही करने वाले किसानों को उसका सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसी का विरोध करने के लिए किसानों ने यह अनूठा तरीका अपनाया और अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए लगभग 70 ट्रकों में भरे टमाटर सडको पर फेंक दिए।
जहां एक तरफ टमाटरों के सड़क पर फेंके जाने से ट्रैफिक बाधित हुआ, वहीं दूसरी तरफ आस-पास के इलाकों में मौजूद लोग गया सड़कों पर पड़े टमाटर लूटने पहुंच गए। कई लोग सड़कों पर पड़े टमाटरों को अपने थैलों में भरकर ले गए।
Back to top button