बड़ी खबर: अब बैंक खाते से लेन-देन करने पर भी लगेगा टैक्स

एचडीएफसी समेत कई निजी बैंकों ने इसके लिये चार्ज की जाने वाली राशि की लिस्ट भी जारी कर दी है। सरकारी बैंक भी इसकी तैयारी कर रहे है। नोटबंदी के बाद अब केन्द्र सरकार कैश लेन-देन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, सेविंग और सैलरी अकाउंट में अब एक महीने में 4 बार से ज्यादा नकद लेन-देन होने पर आपको कैश हैंडलिंग चार्ज चुकाना पड़ेगा। इसके साथ ही एक महीने में 2 लाख रुपये से ज्यादा कैश लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज भी लगेगा। इसमें सबसे अहम और जरुरी बात ये है कि आप किसी के भी खाते में एक रुपया भी कैश जमा कराएगें, तो आपको इसके लिये चार्ज चुकाना होगा।

मोदी की ‘रेनकोट’ टिप्पणी से कांग्रेस आहत, कहा संसद में करेंगे PM का बहिष्कार

ये सभी नियम एक मार्च से लागू होने वाला है, एचडीएफसी समेत कई निजी बैंकों ने इसके लिये चार्ज की जाने वाली राशि की लिस्ट भी जारी कर दी है। सरकारी बैंक भी इसकी तैयारी कर रही है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जो चार्ज की सूची जारी कर अपने खाताधारकों से बैंक शाखा में जाकर नई दरों की जानकारी लेने के लिये कहा है। किसी भी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में एक महीने के भीतर पांचवें कैश ट्रांजेक्शन पर डेढ़ सौ रुपये कैश हैंडलिंग चार्ज के अलावा सर्विस टैक्स और दूसरे चार्ज मिलाकर करीब 173 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा कोई भी खाताधारक जिस बैंक शाखा (होम ब्रांच) में उनका अकाउंट है, वहां से महीने में वो 2 लाख रुपये मैक्सिमम चार किस्तों में बिना किसी चार्ज के जमा करा सकते हैं।

आपको बता दें कि नई नीति के अनुसार होम ब्रांच में भी दो लाख से ऊपर कैश जमा कराने पर 5 रुपये प्रति हजार, 150 रुपये कैश हैंडलिंग चार्ज, सर्विस टैक्स और सेस अलग से चुकाना होगा,
इसमें खास बात ये है कि 2 लाख रुपये के बाद एक रुपया भी जमा किया तो डेढ़ सौ कैश हैडलिंग चार्ज, सर्विस टैक्स, सेस और पांच रुपये प्रति हजार चार्ज देना होगा।

मालूम हो कि नॉन होम ब्रांच के जरिए अपने बैंक अकाउंट में एक दिन में मैक्सिमम 25 हजार रुपये जमा करा सकते हैं, इससे ऊपर कैश जमा कराने पर 5 रुपये प्रति हजार के अलावा 150 हैंडलिंग चार्ज और सर्विस टैक्स के साथ सैस भी लगेगा। किसी और के बैंक अकाउंट (थर्ड पार्टी) में एक भी रुपया कैश जमा कराने पर आपको चार्ज देना होगा, किसी और के बैंक अकाउंट में एक दिन में मैक्सिमम 25 हजार रुपये ही जमा करा सकते हैं, इस पर भी आपको हैंडलिंग चाईज 150 रुपये का अलावा सर्विस टैक्स और सेस अलग से देना होगा। थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत वरिष्ठ नागरिक और माइनर अकाउंट्स से प्रतिदिन 25 हजार रुपये का कैश ट्रांजेक्शन मुफ्त होगा, इसके लिये कोई चार्ज नहीं लगेगा।

Back to top button