बड़ा ख़ुलासा: रेप के आरोपी दाती महाराज के खिलाफ नहीं मिले पर्याप्त सबूत

दाती महाराज पर कुछ दिनों पहले एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इसकेस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। लेकिन इस मामले में क्राइम ब्रांच को दाती महाराज को गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।
via
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने पाली आश्रम में जिन तीन तारीखों पर उसके साथ रेप होने की FIR दर्ज कराई थी, उसमें से एक तारीख को लड़की पाली में मौजूद नही थी। बल्कि अजमेर में अपने कॉलेज में मौजूद थी, जिसके सबूत कॉलेज में पीड़िता की हाजिरी से मिले हैं। वहीं दिल्ली आश्रम में जिस तारीख को दाती पर पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया था.
via
उस दिन शनि अमावस्या थी और दाती भस्म लगाकर पूजा हवन में शामिल था और सैकड़ों की तादात में पीड़िता सहित आश्रम की अन्य लडकियां और अनुयायी भी मौजूद थे। इसलिए उस दिन भी कोई ऐसा साबुत नहीं मिला जो ये साबित कर सके की दाती महाराज बलात्कारी है।





