#बड़ा तोहफा: PANASONIC ने लांच किया नया स्मार्टफोन, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

शानदार र्टफोन निर्माता कंपनी panasonic ने हाल ही में अपना एक नया Smart Phone मार्केट में पेश किया है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस Smart Phone को कंपनी ने रे 530 नाम दिया हैं. बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ‘एलुगा’ सीरीज का विस्तार करते हुए जारी हुआ है. पैनासोनिक ने हाल ही में इसे ‘बिग व्यू’ डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश कर दिया हैं.#बड़ा तोहफा: PANASONIC ने लांच किया नया स्मार्टफोन, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

बात करें इसकी कीमत की तो यह फ़ोन आपको 8,999 रुपये में मिल जाएगा. बता दें कि इसे कंपनी ने इंडियन मार्केट में लॉन्च किया हैं. यह एक ड्युअल सिम Smart Phone है, जिसमें 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज व फेस अनलॉक फीचर देखने को मिलेगा. वहीं इस डिवाइस में पैनासोनिक का ट्रेडमार्क आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) संचालित असिस्टेंट-अर्बो हब भी दिया गया है. 

पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी डिविजन) पंकज राणा ने कहा, “‘एलुगा रे’ प्रदर्शन का पॉवरहाउस है, जो असाधारण विशेषता पेश करता है, जिसमें हाई डेफिनिशन डिस्प्ले, स्टाइलिश लुक्स, .व . एआई -अर्बो हब शामिल हैं, जो .जीवन . को सरल बनाने में मददगार साबित होंगे. इसमें पॉवर के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है. फ़ोन में 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा,पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Back to top button