ब्लैकबेरी की2 एलई भारत में हुआ लांच, इस दिन से होगी बिक्री

ब्लैकबेरी की2 एलई की कीमत 29,990 रुपये है। यह फोन स्पेस ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। बिक्री के लिए अमेजॉन पर नोटिफाई मी का पेज लाइव भी हो गया है।
ब्लैकबेरी की2 एलई की स्पेसिफिकेशन
BlackBerry KEY2 LE में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 4.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×1620 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
ब्लैकबेरी की2 एलई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, NFC, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग मिलेगी।





