ब्रेकिंग न्यूज़: चीन ने सीमा पर किये 3 हजार जवान तैनात अब तो बोलो भारतीयों चीन का हो बहिष्कार

जैसा कि चीन (china) खुद को हमेशा से ही एशिया का दादा समझता आ रहा है इसने आतंकवाद (Terrorism) के मामले में पाकिस्तान का साथ दिया था लेकिन अब भारत, चीन की सारी दादागिरी निकालने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत ने चीन को साफ़ तौर पर शांति और क्रांति दोनों हालातों में जवाब देने की पूरी तैयारियां कर ली है.

बड़ी ख़बर : सलमान खान को लगा बड़ा झटका अब बिग बॉस-11 उनकी जगह लेंगे ये खिलाड़ी
चीन जिस स्थान पर विवाद फैलाने की तैयारी करके भारत को उकसा रहा है वहां भारत ने अपने 3 हजार जवान तैनात कर दिए है. और किसी भी हालात में चीन को अपनी सीमा और अपनी हद में रहने की हिदायत भी दे दी है.
बताते चले सैनिकों (Soldiers) की यह तैनाती सिक्किम-भूटान-तिब्बत (Sikkim-Bhutan-Tibet) ट्राई पर है जहाँ लगभग 3000 जवान तैनात है. हालात ये है कि थलसेना श्री विपिन रावत (Vipin Rawat) जी ने खुद इलाके का दौरा किया और जवानों को किसी भी हालात के लिए तैयार रहने का आदेश दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेनाध्यक्ष ने स्वयं गंगटोक स्थित 17 माउन्टेन डिविजन और कलीमपोंग स्थित 27 माउन्टेन डिविजन के मुख्यालय पहुंच कर वहां का दौरा किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए…
इस बीच भूटान ने भी चीन की सीमा में रहने की हिदायत देते हुए अपनी रॉयल आर्मी को आपात हालात के लिए तैयार रहने को कहा है और साफ़ बता दिया है कि उसकी संप्रभुता को किसी भी हाल में चुनौती देने वालो को बर्दाश्त नही किया जाएगा. चीन से अपने इलाके में बेवजह तनाव फैलाने से बाज आने की बात करते हुए भूटान ने आधिकारिक रूप से कहा है कि चीन अगर वो कार्य करने पर आमदा दिख रहा है जिसको विश्वासघात कहा जाता है.
पुणे में तब्बू की फिल्म की शूटिंग पर लगी रोक, सामने आई ये वजह
ये बात तो हम पहले से जानते ही है कि चीन खुद को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है वह लगातार भारत को नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करता रहता है यहाँ तक कि पाकिस्तान की नापाक साजिशों में भी उसने उसका साथ दिया था. लेकिन अब भारत सरकार (Indian government) ने उसे करारा सबक सिखाने की अपनी पूरी तैयारी कर ली है.





