ब्रेकफास्ट के लिए बनाये बेस्ट वेजिटेबल सेवई

कितने लोगों के लिए : 4ब्रेकफास्ट के लिए बनाये बेस्ट वेजिटेबल सेवई

सामग्री :

सेवई– ¾ कपपानी– 1 कपतेल– 2-3 चम्मचआजवाइन-1/2 चम्मचप्याज– 1 बारीक कटा,शिमला मिर्च– 1 कप बारीक कटीटमाटर– 1 कटा हुआहरी मटर– 3 बड़े चम्मचआलू– ½ कप क्यूब्स में कटे हुएनमक– स्वादानुसारहरी मिर्च– 1 बारीक कटीधनिया– बारीक कटीनींबू रस– 1चम्मच

विधि :

पैन गर्म करें और उसमें तेल डालें। तेल गर्म हो जाने पर सबसे पहले अजवाइन डालें। तड़का लगने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब बाकी सब्जियों को भी डालकर हल्का भून लें। थोड़ा पक जाने के बाद इसमें टमाटर डालें। और फिर सेवईयां डालें। आप चाहे तो सेवईं को अलग से भूनकर भी इसमें डाल सकती हैं। अब इसमें नमक, आलू, नींबू का रस और पानी डालें। ढ़क्कन बंद कर पानी के सूख जाने तक इसे पकाएं। अब आंच बंदकर हरी धनिया डालें। ऊपर से मैगी मसाला डालकर सर्व करें।

Back to top button