ब्रिटेन में ऐप में खामी के कारण मंत्रियों के फोन नंबर लीक

लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन(Britain) की कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के फोन नंबर और अन्य निजी जानकारियां लीक हो गई हैं। इनमें ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाले शीर्ष नेता माइकल गोव और बोरिस जॉनसन भी शामिल हैं। एक ऐप में आयी सुरक्षा खामी के चलते इनके फोन नंबर और निजी जानकारियां सार्वजनिक हो गईं।
कई शीर्ष सांसदों के प्रोफाइल आधिकारिक मोबाइल ऐप पर लीक हो गए जिसके बाद उन्हें परेशान करने वाले फोन आ रहे हैं। इस सुरक्षा खामी के कारण लोग अपने ईमेल पते का इस्तेमाल कर नेताओं के प्रोफाइल देख और उसमें दी जानकारियां बदल पाए। कई ट्विटर यूजर्स के अनुसार, पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन की प्रोफाइल पिक्चर थोड़ी देर के लिए पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल की गई और उनके कार्य क्षेत्र की जानकारी को भी बदल दिया गया।
इस बीच, पर्यावरण मंत्री गोव की तस्वीर को बदलकर उनकी जगह मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक की तस्वीर लगा दी गई। इस खामी के बारे में द गार्जियन अखबार के स्तंभकार डॉन फोस्टर ने सबसे पहले जानकारी दी। कंजर्वेटिव पार्टी के एक प्रवक्ता ने इस त्रुटि के लिए माफी मांगते हुए कहा कि तकनीकी खामी को ‘सुधार लिया गया और ऐप अब सुरक्षित रूप से काम कर रही है।’
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो
The post ब्रिटेन में ऐप में खामी के कारण मंत्रियों के फोन नंबर लीक appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.

Back to top button