ब्रिटिश स्कूल ने मुस्लिम बच्ची को हिजाब पहनने से लगायी रोका

ब्रिटेन में रोमन कैथोलिक स्कूल ने चार साल की मुस्लिम बच्ची के हिजाब पहनने पर रोक लगा दी है जिसको लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। बर्मिंघम स्थित सेंट क्लेयर्स स्कूल के कर्मचारियों ने इस बच्ची से से कहा कि उसे कक्षाओं में हिजाब नहीं पहनना होगा। इस बच्ची का नाम नहीं बताया गया है।
स्कूल की यूनीफॉर्म को लेकर सख्त नीति है जिसके तहत कोई छात्रा हिजाब नहीं पहन सकते। लड़की के पिता ने बर्मिंघम सिटी काउंसिल की लेबर कैबिनेट के सदस्य वसीम जफर का आह्वान किया वह इस मामले में दखल दें।
बर्मिंघम मेल’ के अनुसार इस विवाद को लेकर स्थानीय काउंसिलर और महिला अधिकार कार्यकर्ता आमने सामने आ गए हैं तथा दोनों पक्षों के बीच फेसबुक एवं ट्विटर पर तीखी बहस देखने को मिली है। जफर ने कहा कि वह प्रधानाध्यापिका से मिले और उनसे कहा कि हिजाब पहनने से रोकना समानता संबंधी कानून के खिलाफ है।
उनकी कैबिनेट के सदस्य माजिद महमूद ने उनका प्रतिवाद करते हुए कहा कि सेंटर क्लेयर्स स्कूल को अपनी आस्था के तहतड्रेस कोड निर्धारित करने का अधिकार है जैसे किसी मुस्लिम आस्था वाले स्कूल में लड़कियों के हिजाब पहनने को अनिवार्य बनाने का अधिकार है।





