ब्रिटिश संसद ने कहा, गिलगित-बाल्तिस्तान भारत का हिस्सा

लंदन. ब्रिटेन की संसद से भी पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है. ब्रिटिश संसद ने पाकिस्तान को बेईमान बताते हुए कहा की गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का संवैधानिक हिस्सा है.ब्रिटिश संसद ने कहा, गिलगित-बाल्तिस्तान भारत का हिस्सा

जबकि इस पर पाक के कब्जे को गैरकानूनी करार देते हुए इसे अलग प्रांत घोषित करने के उसके प्रस्ताव की भी निंदा की. सूत्रों के मुताबिक ब्रिटिश पार्लियामेंट में इस प्रस्ताव को 23 मार्च को पेश किया गया.

कंजरवेटिव पार्टी के लीडर बॉब ब्लैकमैन ने कहा, “पाकिस्तान गिलगित-बाल्तिस्तान को 5वां प्रोविन्स घोषित करने की तैयारी करना गलत है, जबकि उसने इस पर 1947 से गैरकानूनी ढंग से कब्जा कर रखा है.

ब्रिटेन की संसद से भी पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है. ब्रिटिश संसद ने गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत और जम्मू कश्मीर का अभिन्न अंग बताया है और पाकिस्तान के कब्जे को गैरकानूनी ठहरा दिया है.

ब्रिटेन ने गिलगित-बाल्टिस्तान को अपना पांचवां प्रांत घोषित करने के पाकिस्तान सरकार के कदम की भी कड़ी निंदा की है. भारत के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा था, “पीओके और गिलगित-बाल्तिस्तान पर पाकिस्तान का कब्जा गैरकानूनी है।

भारत की मांग है कि पाकिस्तान इन इलाकों को खाली कर दे। आज अगर दोनों देशों के बीच जम्मू और कश्मीर को लेकर कोई विवाद है तो वह सिर्फ पीओके और गिलगित-बाल्तिस्तान पाकिस्तान का अवैध कब्जा है.

Back to top button