बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन

मुंबई: भारतीय फिल्म जगत के मशहूर शो मैन स्व. राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सुबह अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा कपूर ने पूरे खानदान को आधार दिया था।
शर्मनाक! बेटे ने मां को केरोसीन डालकर किया आग के हवाले
बता दें कि कृष्णा कपूर की तबीयत पिछले महीने खराब थी| उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हो गया था और उन्हें वापस घर लाया गया था। आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कृष्णा कपूर के 3 बेटे रणधीर कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर व रीमा व रीतू 2 बेटियां तथा पोते पोतियों से भरा पूरा परिवार है।
करीना कपूर, करिष्मा कपूर, रणवीर कपूर की दादी कृष्णा अभी भी पूरे परिवार को साथ रखने के लिए फेमिली पार्टी का आयोजन किया करती थीं| हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/राधा रमण





