बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत की दरियादिली, 11 पाक कैदी होंगे रिहा

पाकिस्तान से तल्ख रिश्तों के बीच भारत ने एक सकारात्मक कदम उठाया है. भारत ने 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है. ये कैदी सोमवार को रिहा कर दिए जाएंगे.

हालांकि, पाकिस्तान ने इस कदम का स्वागत करने के बजाय इसे भारत की जिम्मेदारी करार दिया है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है इसीलिए भारत उन्हें रिहा कर रहा है.
ये भी पढ़े: ट्रंप का इंतजार खत्म, अब पत्नी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस में…
इससे पहले भारत दो पाकिस्तानी बच्चों को रिहा कर चुका है. ये दोनों बच्चे 2016 में गलती से भारत की सीमा में घुस आए थे. जिसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था. ये बच्चे अपने अंकल शहजाद के साथ सीमा पार कर भारत में घुस आए थे. शहजाद को अभी भी हिरासत में है.
पाकिस्तान की जेलों में 132 भारतीय कैदी बंद हैं. इनमें से 57 कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, बावजूद इसके उन्हें रिहा नहीं किया गया है.





