बेहद अनोखा हैं इस गांव में जन्मा ये जीव, सिर मगरमच्छ का और धड़…

अक्सर आपने कई विचित्र जीवों के बारे में सुना होगा। लेकिन एक गांव में तब सनसनी फैल गई जब उन्होंने एक ऐसा जीव देखा जिस पर उनकी आंखे यकीन करने को तैयार नहीं थी। ये जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि इस जीव का सिर तो मगरमच्छ का था लेकिन धड़ भैंस का।

थाईलैंड के एक छोटे से गांव में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने इस अनोखे जीव को देखा। पहली नजर में ये मगरमच्छ नजर आ रहा था। लेकिन जब इस जीव को ध्यान से देखा गया तो सिर्फ इसका सिर ही मगरमच्छ का था। लेकिन बाकी का शरीर किसी भैंस का था। खास बात ये है कि इसकी खाल भी किसी मगरमच्छ की तरह सख्त थी।
लोगों को पहले ये कोई हाइब्रिड जानवर लगा। लेकिन ऐसा थाईलैंड के इस छोटे गांव में होना संभव नहीं था। हाल में ही गांव में एक भैंस ने इस बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही इस बच्चे की मौत हो गई। गांव वाले इस अनोखे जीव को अपने गांव के लिए गुडलक मान रहे हैं। इस मृत जीव की सब पूजा कर रहे हैं और भगवान को इस वरदान के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि अब उनके गांव में खुशहाली आएगी।





