बेहतर नजारा देखने के चक्कर में ज्वालामुखी के 70 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा सैनिक, और फिर…

एक 32 वर्ष का सैनिक ज्वालामुखी का बेहतर नजारा देखने के चक्कर में 70 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. ये मामला हवाई के किलौइआ वोल्कैनो से सामने आया है. अधिकारियों के अनुसार, वह बेहतर नजारा देखने के प्रयास में रेलिंग पर चढ़ गया था, इसके बाद यह हादसा हुआ. सैनिक बुरी तरह घायल हो गया, लेकिन उसे 70 फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया.

पढ़ें मसूद अजहर की पूरी कुंडली, जानें कैसे पाकिस्तानी हेड मास्टर का बेटा बना…

सैनिक का नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह ओहू के स्कोफील्ड बराक्स का निवासी है. वह हवाई आईलैंड पर एक अभ्यास में भाग ले रहा था. स्थानीय अधिकारी के अनुसार, घटना शाम के लगभग 6.30 बजे घटी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया, इसके बाद जवान को रेस्क्यू कर लिया गया. बताया जा रहा है कि सैनिक को ज्वालामुखी के गड्ढे से रात 9.40 बजे तक नहीं निकाला जा सका था. सैनिक 300 फीट नीचे तक गिर सकता था, किन्तु एक किनारे पर टकराने के कारण वह 70 फीट नीचे अटक गया था. शख्स को गड्ढे से निकालने के बाद एयरलिफ्ट करके उपचार हेतु मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया.

Back to top button