बेलपत्र के चमत्कारी फायदे, हार्ट प्रॉब्लम के साथ-साथ दूर करता है ये बीमारियाँ

लखनऊ: शिवजी की को अर्पित किया जाने वाला बेलपत्र, सिर्फ पूजा मात्र का ही एक साधन नहीं है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।
क्या आप जानते हैं, बेलपत्र के यह 3 स्वास्थ्य लाभ? अगर नहीं जानते तो आपको जरूर जानना चाहिए…
बेलपत्र से स्वास्थ्य लाभ 

जब कभी आपको बुखार हो जाए तो बेल की पत्तियों का काढ़ा बना लें और फिर उसे पी जाए। ऐसा करने से आपका बुखार तुरंत ठीक हो जाएगा। यही नहीं, मधुमक्खी, बर्र अथवा ततैया के काटने पर बहुत जलन होती है, यह हम सभी जानते हैं, ऐसी स्थिति में काटे गए स्थान पर बेलपत्र का रस लगाना बहुत उपयोगी साबित होगा।
जान लें कि हृदय (heart) रोगियों के लिए भी बेलपत्र का प्रयोग बेहद असरदार है। बेलपत्र का काढ़ा रोजाना बनाकर पीने से आपका हृदय हमेशा मजबूत रहेगा और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होगा। वहीं, श्वास रोगियों के लिए भी यह बेलपत्र किसी अमृत से कम नहीं है। इन पत्तियों का रस पीने से श्वास रोग में काफी लाभ होता है।
शरीर में जब कभी गर्मी बहुत बढ़ जाए या मुंह में गर्मी के कारण छाले हो जाएं, तो बेल की पत्तियों को मुंह में रखकर चबाते रहे। इससे लाभ जरूर मिलेगा और छाले समाप्त हो जाएंगे।

लहसुन एक बहुत लाभकारी घरेलु औषधि

मोटापा, जोड़ों के दर्द, सूजन और आर्थराइटिस जैसे गंभीर रोगों से मुक्ति पाने के लिए खाली पेट सुबह 5 ग्राम लहसुन की 3 कलियां छीलकर पानी के साथ निगलें । एैसा करने से आप इन रोगों से बचोगे।
दांतों के दर्द में लहसुन के रस में रूई भिगोकर दांतों के बीच में रखें। दांत दर्द में राहत मिलेगी।
श्वास और दमा संबंधी रोगों के लिए 20 ग्राम शहद में 5 ग्राम लहसुन का रस डालकर उसे हलके गरम पानी में मिला लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें आपको लाभ मिलेगा।
पेट दर्द होने पर आधा चम्मच लहसुन का रस 4 चम्मच पानी में घोलकर उसमें हल्का सेंधा नमक डालें। उसका सेवन करने से पेट दर्द में राहत मिलती है।
पेट का कैंसर यानि कोलन कैंसर से दूर रहने के लिए नियमित रूप से लहसुन का प्रयोग करते रहें।

Back to top button