बेमिसाल फिचर्स के साथ Aston Martin की नई स्पोर्ट्स कार Vantage 2018 लांच

ऑटोडेस्क। 1951 में आई पुरानी Vantage कार का नयें मॉडल एस्टन मार्टिन ने अपनी एक नई स्पोर्ट्स कार लांच की है। यह वाहन कंपनी ब्रिटिश लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी है। गौरतलब है कि इस कार की कीमत लगभग 97 लाख रुपए होगी जिसकी बिक्री 2018 के मध्य से शुरू हो जायेंगी।
फीचर्स
Aston Martin के Vantage 2018 मॉडल में कीलेस एंट्री के साथ साथ स्टार्ट/स्टॉप बटन, पार्क असिस्ट सिस्टम, कैमरा और सेंसर, 8 इंच की एलसीडी स्क्रीन और बिल्ट इंन सैटेलाइट नेविगेशन दिया गया है। इसके अलावा कार में बिलकुल नया कॉकपिट, लोअर ड्राइविंग पोजिशन और नई हेड और टेललाइट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
इंजन
इसका इंजन 550hp की पावर जेनरेट करता है साथ ही कार में चार लीटर, ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: स्टूडेंट्स को लगा तगड़ा झटका, 20 % महंगी हुई इग्नू से पढ़ाई, पीजी की फीस 10 हजार बढ़ी
टॉप स्पीड
इस नई कार की टॉप स्पीड करीब 313 किमी/घंटा) की है और यह कार मात्र 3.5 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।





