बेडरूम में इस हाल में प्रेग्नेंट टीचर की लाश, फिर ये कहानी आई सामने

ग्वालियर.शादी के बाद मायके नहीं भेजा और न ही किसी रिश्तेदार से मिलने दिया। यही नही ससुराल में कई बार लेडी टीचर की जमकर पिटाई की गई। सोमवार की रात को वह अपने घर में मृत मिली। उसके गले में दुपट्टा था। ससुराल वालों के मुताबिक सुसाइड किया है, लेकिन युवती के परिजनों के मुताबिक मर्डर करके सुसाइड का रूप दिया गया है। जिस समय युवती की मौत हुई, वह 4 महीने से प्रेग्नेंट थी। यह है मामला…
बेडरूम में इस हाल में प्रेग्नेंट टीचर की लाश, फिर ये कहानी आई सामने
 
-पिछले साल इटारसी की रहने वाली उर्वशी की शादी ग्वालियर के सूरज सिकरवार से हुई थी। उर्वशी स्कूल में टीचर है। शादी के बाद से पति और ससुराल वालों ने उसे मायके नहीं भेजा। यहां तक कि किसी रिश्तेदार से उसे मिलने नहीं देते थे।
-सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल गई और दोपहर को घर पर लौटी। यहां वह गोला का मंदिर स्थित सौम्या रेजीडेंसी में रहती थी। शाम को उसकी मौत की खबर ग्वालियर में रहने वाले मामा जगपाल सिंह के पास पहुंच गई।
 
मामा को बॉडी बेड पर मिली
-मामा जगपाल सिंह तुरंत उर्वशी के घर पहुंचे तो वहां उसकी डेड बॉडी बिस्तर पर थी और गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। ससुराल वालों का कहना था कि उर्वशी ने सुसाइड किया है।
-वहीं मामा जगपाल का कहना था वह पढ़ी-लिखी व समझदार थी, सुसाइड नहीं कर सकती थी। पति सूरज और ससुराल वालों ने मर्डर करके सुसाइड का रूप दिया है। ये लोग उसे शादी के बाद से प्रताड़ित कर रहे थे।
 
पुलिस ने मौत को संदिग्ध माना
-इस संदिग्ध मौत की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के लिए उर्वशी के शव के साथ उसका पति सूरज और अन्य लोग नहीं गए।
-मायके वालों ने शव के पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कीं। अब उर्वशी के पिता इटारसी से ग्वालियर आ रहे हैं।
4 महीने से थी प्रेग्नेंट
-उर्वशी की शादी 6 दिसंबर 2016 को हुई थी और जब उसकी मौत हुई थी वह 4 महीने से प्रेग्नेंट थी। अब पुलिस इस मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
-उर्वशी के मामा जगपाल ने बताया कि सूरज एक निजी कंपनी में काम करता है और उसकी ज्यादा कमाई नहीं थी, जबकि उनकी भांजी स्कूल में टीचर थी और उस पर दहेज के लिए अत्याचार होता था।
Back to top button