बेटे के सामने माँ से 5 घण्टो में 3 बार किया बलात्कार बेबस महिला….

उत्तर प्रदश के शाजहांपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक विधवा महिला को बंधक बनाकर उससे 5 घंटे में 3 बार रेप किया गया। आरोप है कि इस घटना को अंजाम गाव के ही एक दबंग ने दिया है।

दबंग आरोपी ने महिला के 6 साल के बेटे पर बंदूक रखकर उसे भी धमकाया।
जानकारी के अनुसार मामला निगोही थानाक्षेत्र का है। यहां की निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका पति मजदूरी का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। एक लंबी बीमारी के चलते महिला के पति की एक महीने पहले मौत हो गई। पीड़िता के 3 बच्चे हैं।
शुक्रवार को 2 बच्चे रिश्तेदारों के यहां चले गए और एक 6 साल का बच्चा अपनी मां के पास ही रहा। इसी दौरान रात को 11 बजे एक दबंग दीवार फांदकर अंदर घुस आया और महिला के साथ रेप किया।
बदमाशों ने की सारी हदे पार चलती कार में महिला के साथ किया गैंगरेप, शर्मसार हुई दिल्ली
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसते ही उसे दबोच लिया और पहले उसके कपड़े फाड़े और फिर उसकी चुड़ियां भी तोड़ दीं।
उसने उसके बेटे की गर्दन पर बंदूक रखकर धमकी दी कि अघर उसने शोर मचाया तो वह उशके बेटे को गोली मार देगा। इसके बाद दबंग ने 5 घंटे में 3 बार उससे रेप किया। महिला ने अगले सुबह जब इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी तो किसी ने भी उसकी बात का यकीन नहीं किया।





