इंजीनियर बेटे की बलि देने के लिए पिता ने सरकार से मांगी इजाजत, लेटर पढ़कर हिल गया गया पूरा देश..

बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। एक पिता ने देवता को प्रसन्न करने के लिए नरबलि की अनुमति प्रशासन से मांगी है। पिता अपने ही बेटे की बलि देना चाहता है। उसने पिता ने अपने इंजीनियर बेटे को रावण कहा और उसकी बलि देने की इजाजत मांगी है। खुद पिता ने इलाके के एसडीओ को लेटर लिखा है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़पुर गांव का है।
यह शख्स सुरेंद्र सिंह एक तांत्रिक है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरवल हो रहा है जिसमें उसने दावा किया है कि नरबलि कोई अपराध नहीं है। उसने ये भी कहा कि वह सबसे पहले अपने बेटे की कुर्बानी देगा। उसके मुताबिक कर्ज लेकर उसने बेटे को इंजीनियर बनाया, लेकिन बेटा उस पर कोई ध्यान नहीं देता है।तांत्रिक पिता का दावा है कि मां कामाख्या के कहने पर नरबलि की इजाजत प्रशासन से मांगी है। पत्र अज्ञात संगठन ‘बिंदु मां मानव कल्याण संस्था’ के आधिकारिक लेटर हेड पर लिखा गया है। एसडीओ संजीव कुमार चौधरी के मुताबिक नरबलि गैर कानूनी है। ये मामला काफी गंभीर है। हम चिट्ठी और तांत्रिक का पता लगा रहे हैं।
ये है विश्व में सबसे Hot राष्ट्रपति है, इनकी तस्वीरे देख खुली की खुली रह जाएगी आपकी आँखें
मोहनपुर पहाड़पुर गांव के रहवासियों में अब दहशत का माहौल है। रहवासियों ने प्रशासन से इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।





