बेटी की लाश घर में पड़ी थी, डीजे चलाने से रोका तो पड़ोसियों ने चला दी गोलियां

अमृतसर.यहां लड़की की मौत के मातम मनाते परिवार ने जब डीजे चलाने पर मना किया तो उल्टा गालियां देते हुए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। आरोपियों ने उल्टा पुलिस पर ही हमला कर दिया और मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। मामले में थाना छेहर्टा पुलिस ने हंसा सिंह, रणजीत सिंह, जोबनजीत सिंह, करण सिंह, करणदीप सिंह, गुरमीत सिंह निवासी कपतगढ़ और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बेटी की लाश घर में पड़ी थी, डीजे चलाने से रोका तो पड़ोसियों ने चला दी गोलियां
मौत होने पर भी किसी को रहम न आया…
– आरोपी हंसा सिंह के घर पर उसके बेटे की शादी थी, लेकिन पड़ोस में मौत होने पर भी किसी को रहम न आया और शराब के नशे में टल्ली होकर गुंडागर्दी की गई।
– जब पुलिस के साथ हाथापाई हुई तो सभी को हिरासत में लेकर थाने बंद कर दिया गया और शादी का कार्यक्रम भी फीका पड़ गया।
– एएसआई नरिंदर कुमार ने कहा कि हंसा सिंह के बेटे की शादी थी। सभी को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया था। लड़के के भाई और पिता में से कोई भी शादी में नहीं जा पाया। केवल नानका परिवार वाले खुद ही जाकर शादी कर वापस लौट आए हैं।

ये भी पढ़े: बुढ़ापा पेंशन 500 से 750 कर सकती सरकार, चुनाव में वादा था 2000 करने का

दिन में समझाया तो गोलियां निकाली, आरोपी रात भी फिर बजाने लगे डीजे
– कपतगढ़ के रहने वाले लोगों और संदीप सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी कोमलप्रीत की गत दिवस मौत हो गई। उनके पड़ोस में रहते हंसा सिंह के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। इसके तहत हंसा सिंह के रिश्तेदार डीजे लगाकर नाच रहे थे।
– वह खुद हंसा सिंह के घर गया और निवेदन कर डीजे की आवाज धीमी करने को कहा, लेकिन आगे से उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी। रात को हंसा सिंह के घर पर आए रिश्तेदारों ने शराब पी और आवाज ऊंची कर फिर से नाचने लगे। इसके बाद आरोपी उनके घर घुस आए व गालियां देनी शुरू कर दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
– मौके पर पहुंचे हेड-कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने भी हंसा सिंह और उनके परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन सभी शराब के नशे में धुत थे। इसके तहत सभी ने हेड-कांस्टेबल के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और जख्मी कर वर्दी तक फाड़ डाली।
Back to top button