बेगूसराय : बाजार से लौट रही महिला से हथियारों के दम पर सामूहिक बलात्कार, 4 गिरफ्तार

बेगूसराय। कानून अपराधियों को चाहे कितने भी कड़े दण्ड लेकिन देश में बलात्कार के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे है। एक बार फिर बिहार से खबर आ रही है कि यह बेगूसराय में चार अपराधियों ने हथियारों के बल पर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पता चला है कि महिला बाजार में सब्जी खरीदने के लिए जब वह लौट रही थी तो तभी चारो आरोपियों ने हथियारों के दम पर अगवाह करके गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को जब इसकी खबर लगी तो तत्काल प्रभाव से जांच करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
 

जानकारी के मुताबिक मंसूरचक थाना क्षेत्र इलाके में पीड़ित महिला तीन जनवरी की शाम वो बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी तभी अचानक से चारो हैवान आधमके और हथियार के दम पर अगवा कर लिया जिसके बाद उसे सुनसान इलाके में लेजाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शाम पांच बजे से तड़के तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उन सभी ने दो जगहों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
 
 

पीड़ित महिला ने घटना के एक हफ्ते के बाद शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मंसूरचक थाने में मामला दर्ज करवाया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी। वहीं आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है, इसलिए वो अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद पति के लौटने का इंतजार कर रही थी। जब पति घर पहुंचा तो उसने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया शुक्रवार को वो उसके साथ थाने पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 

Back to top button