बृहस्पतिवार के दिन इन 5 चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान

बृहस्‍पतिवार का द‍िन भगवान श्री हरि व‍िष्‍णु और देव गुरू बृहस्पति को बहुत प्रिय है। ज्योतिष विद्वान कहते हैं सभी ग्रहों में बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह हैं क्योंकि इन्हें देव गुरू की पदवी प्राप्त है। ये भी कहा जाता है की इन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है। गुरूवार के दिन पूजा में पीले रंग की चीजों का बहुत महत्व है। इससे श्री हरि और देवगुरू दोनों खुश होकर अपनी कृपा प्रदान करते हैं। जीवन में कभी भी सेहत, धन, सफलता और मनपसंद जीवनसाथी से संबंधित कोई भी समस्या नहीं होने देते।  

पीले फल-फूल, चने की दाल, पीला चंदन, पीली मिठाई, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले, मक्के का आटा, चावल और हल्दी का दान करना चाहिए। इससे भी बढ़कर है केले का दान। ये चीजें दान करने से व्यक्ति धनवान बनता है और परिवार में खुशियां आती हैं।

इस रोज पीले रंग की चीज़े खाने से स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होता है। धन का अभाव नहीं रहता और असफलता कोसों दूर रहती है। बुद्ध‍ि तेज़ होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। ज‍िन युवाओं को शादी के लिए पार्टनर न मिल पा रहा हो उन्‍हें पीले रंग की ज्यूलरी व कपड़े पहनने चाहिए।

चने की दाल और चावल को मिला कर श्री हरि विष्णु को खिचड़ी का भोग लगा कर बांटने और खाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

पुखराज पहनने से बृहस्‍पति देव का प्रिय बना जा सकता है। किसी कारणवश पुखराज न पहन सकते हो तो केले की जड़ भी पहनी जा सकती है।

गुरूवार को सोने, तांबे और कांसे की धातुओं का दान और खरीद गुड लक लाती है।

Back to top button