जब बुर्के में खड़ी महिला ने फोन कर व्यापारी को बुलाया, पास गया तो ये हुआ हाल

पिटाई के बाद बदमाशों ने व्यापारी से 1 लाख रूपए की फिरौती मांगी. वहीं व्यापारी की स्कूटी, सोने की चैन, मोबाईल व साढ़े 7 सौ रूपए भी छीन लिए.

जब बुर्के में खड़ी महिला ने फोन कर व्यापारी को बुलाया, पास गया तो ये हुआ हालजानकारी के मुताबिक, मिठाई कारोबारी राकेश वैध ने शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें व्यापारी ने बताया कि शनिवार रात 9-10 बजे के बीच एक रेहाना नाम की महिला का फोन आया और उसने जरूरी काम के लिए बाई पास रोड पर बुलाया, लेकिन वहां रेहाना नाम की महिला तो नहीं मिली हालांकि बुर्के में एक व्यक्ति मिला.

अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपने पास बुलाया और उसकी पिटाई करने लगा. इसी बीच बदमाश के अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे और बेल्ट से पीटने लगे. बाद में बदमाशों ने व्यापारी को गाड़ी में डाला और आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए. वहीं एक आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गया.

बदमाशों ने मुकंदगढ़ स्थित एक दुकान में व्यापारी को ले जाकर वहां उसके साथ जमकर मारपीट की और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाई. मारपीट और वीडियो बनाने के बाद बदमाशों ने व्यापारी से एक लाख रूपए की फिरौती मांगी और कोरे कागज पर जबरन साइन करवाए.

बाद में बदमाशों ने व्यापारी को नवलगढ़ स्थित घुमचक्र पर पटक कर फरार हो गए. पीड़ित व्यापारी किसी तरह अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी. शाम को व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और दर्जनों लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई.

थानाधिकारी रणजीत सेवदा ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

 
Back to top button