पेड़ से लटकता मिला बीटेक छात्र का शव, पुलिस ने बताया…

लखनऊ । बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बीटेक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार को बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज के पीछे एक पेड़ के सहारे फांसी पर शव लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और जांच शुरु कर दी। मृतक की पहचान सीतापुर के तंबौर गांव निवासी संजू (22) के रुप में हुई है। घटना के जानकारी पर पहुंचे पिता मनोज ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
उन्होंने बताया कि संजू बॉयोटेक से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन उसकी किसी ने हत्या कर दी है। परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पांच बीवियों ने पति का लगातार किया रेप, वजह जानकर पूरी दुनिया हुई हैरान…
थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।





