बीजेपी लीडरों के काफिले की गाड़ी ने मोदी का बोर्ड गिराया, सांपला ने उठाया

अमृतसर.केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर रणजीत एवेन्यू बी-ब्लॉक स्थित ग्राउंड में मोदी फेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला सहित अन्य नेताओं के वीआईपी काफिले की एक गाड़ी ने एंट्री गेट पर लगे मोदी की तस्वीर वाले बोर्ड को टक्कर मारकर गिरा दिया।
बीजेपी लीडरों के काफिले की गाड़ी ने मोदी का बोर्ड गिराया, सांपला ने उठाया
 
प्रदर्शनी का उद्घाटन करके वापस लौटते हुए सांपला ने मोदी का बोर्ड जमीन पर गिरा देखा तो उसे उठाने लगे। उन्हें देखकर बाकी नेता भी बोर्ड उठाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक सांपला बोर्ड को लोहे की रॉड से सपोर्ट देकर खड़ा कर चुके थे। इस दौरान जैन और सांपला ने प्रदर्शनी के आर्गेनाइजर को उपयुक्त जगह का चुनाव न किए जाने पर कहा कि इस जगह पर कोई भी व्यक्ति प्रदर्शनी देखने की लिए नहीं आएगा, कल से प्रदर्शनी किसी दूसरी जगह पर आयोजित करो। वहीं, प्रदर्शनी के आर्गेनाइजर ने कहा कि प्रशासन ने हमें ग्राउंड में बोर्ड और टैंट लगाने के लिए टाइलों पर लोहे के एंगल गाड़ने की परमिशन नहीं दी थी, जिसके कारण बोर्ड गिर गया था।

ये भी पढ़े: राखी सावंत की कोर्ट में पेशी आज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप

मोदी की प्रदर्शनी लोगों को पंसद नहीं आई
केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को रणजीत एवेन्यू में आयोजित मोदी फेस्ट प्रदर्शनी गर्मी के कारण फीकी रही। दिनभर लगी इस प्रदर्शनी को देखने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं आया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने का समय दोपहर 12 बजे रखा गया था, लेकिन वहां पर सिर्फ 30-35 भाजपाई ही पहुंचे। इस कारण प्रोग्राम को शाम पांच बजे तक पोस्टपोन कर दिया गया, लेकिन शाम को नेताओं के साथ वर्करों की गिनती पहले से भी कम दिखाई दी।
Back to top button