बीजेपी में नहीं जाएंगे विश्वास, बोले- क्या मोदी TDP में होगें शामिल

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी में जाने की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। कुमार विश्वास ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। बता दें कि खबर आ रही थी कि कुमार विश्वास भाजपा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही खबर थी कि वह गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। 

बड़ी खबर: देश के सबसे गरीब सांसद हैं पीएम मोदी: रिपोर्ट

इन अटकलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को व्यंग्य के जरिए भाजपा पर हमला बोला है। कुमार विश्वास ने भाजपा पर तंज करते हुए ट्वीट किया कि मुझे खबर है कि पीएम टीडीपी में शामिल होने वाले हैं।
मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि ये अफवाहें हैं। सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे खबर मिली है कि पीएम कांग्रेस में जा रहे हैं, और इसके लिए राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हो चुकी है।
कुमार विश्वास के भाजपा में शामिल होकर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी उतारे जाने के कयास लगाए जा रहे थे। गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने आप के टिकट पर अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 
Back to top button