यूपी चुनाव 2017 : बीजेपी ने सहारनपुर से फूंका चुनावी बिगुल

नई दिल्ल्ली : यूपी के चुनावी घमासान के बीच बीजेपी ने भी अपनी चुनावी रैली की शुरुआत कर दी है।

सहारनपुर से चुनावी बिगुल फूंकते हुए बीजेपी चीफ अमित शाह ने विरोधियों पार्टियों पर एक के एक कई हमले किए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके शासन काल में कोई विकास नहीं हुआ। एसपी के गुंडे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं अफजाल और मुख्तांर अंसारी एसपी में हैं।
OROP मु्दा इंदिरा गांधी के जमाने का। देश का एक सैनिक आत्महत्या कर लेता है। मगर वो इसमें भी राजनीति करते हैं। राहुल गांधी OROP की बात करते हैं, मगर बीजेपी ने ही उस OROP पॉलिसी को लागू किया, जिसे कांगेस ने सालों तक घसीटे रखा।





