बिल गेट्स ने की मोदी की तारीफ, बताया चमकता तारा

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक ​बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष बिल गेट्स ने भारत सरकार को बधाई दी है। दरअसल उन्होंने भारत में चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन का स्वागत किया। साथ ही ​उन्होंने कहा है कि भारत को अब स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए सीवेज प्रसंस्करण क्षमताओं में सुधार और शून्य अपशिष्ट उत्पन्न करने के लिए नवाचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करना होगा।

via
बिल गेट्स ने स्वच्छता को लेकर भारत सरकार को बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत को कुपोषण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुपोषण भारत की बड़ी समस्या है इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अवरूद्ध हो जाता है। भारत को कुपोषण के साथ स्वच्छता के साथ लंबी लड़ाई लड़नी है। ऐसे में भारत के हो रहे आर्थिक विकास को देखते हुए हम उम्मीद करेंगे कि स्वच्छता मिशन में भी यह नए स्तर पर पहुंचेगा।
गेट्स ने कहा कि सरकार स्वच्छता की रोशनी में सचमुच चमकेगी लेकिन विडंबना ये है कि लोग इसपर अधिक बात नहीं करना चाहते हैं। गेट्स ने कहा कि भारत में स्वच्छता मिशन अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ था। इसके बाद अभी तक 25 राज्यों के 513 जिलों में 866 लाख शौचालय का निर्माण किया गया है। देश को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान रंग लाया है।

Back to top button