बिना भेदभाव के एक-दूसरे का सहयोग करे- मोनू सिंह

बल्दीराय/सुलतानपुर, 21 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। सुधा फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के पीरो सरैया गांव में हुये मां देवी के जागरण का जिलापंचायत सदस्य यशभद्र सिंह ’मोनू‘ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। क्षेत्र के लोगों को भक्ति भावना से जुड़कर एक दूसरे की सहायता और बिना भेद के आपसी भाईचारा, सौहार्द बनाये रखनें की अपील की एवं मां भगवती को सर्व कल्याण कारी देवी बताया। देवी सबके कष्ट हर लेती है तथा दिलों में सद्भाव के उद्गार भरती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र प्रताप सिंह ’जित्तू‘ ने मोनूं सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया तथा सुधा फाउंडेशन की संस्थापक सुधा सिंह नें पूर्व प्रमुख मोनू सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। छात्रसभा के मंडल अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह ने भक्तजनों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गापूजा में आये हुए भक्तजनों का हम दिल से आभार प्रकट करते है। आपस में मिल-जुलकर भाईचारा के साथ पर्व को मनाए। फाउंडेशन की संस्थापक सुधा सिंह नें स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट के संयोजन में सम्पन्न हुये इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापक ने आये भक्त जनों का आभार व्यक्त किया। वहीं पर गायक पार्टी के सागर उपाध्याय के भजन नें सबको भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर प्रधान पीरो सरैया, जित्तू सिंह, हैंडिल सिंह, रवि सिंह, पूर्ब प्रमुख रविन्द्र सिंह, नंदलाल, हनुमान सिंह, पप्पू पाण्डेय, रिषि देव मिश्र, अजय सिंह, दुर्गेश सिंह के साथ ग्रामीण व ग्राम सभा प्रधान, बीडीसी सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





