Russian: पायलट का बयान, बिजली गिरने की वजह से लगी थी विमान में आग

मॉस्को के व्यस्त हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय आग के गोले में तब्दील हो गए रूसी यात्री विमान के पायलट ने कहा कि बिजली गिरने के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई। विमान में 78 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ आपातकालीन द्वार से निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे। सुखोई सुपरजेट-100 में आग लगने के कारणों में जांचकर्ता जुटे हैं।

अमेरिकी सांसद की अपील, महात्मा गांधी को इस साल कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाए

रविवार शाम टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद यह विमान शेरेमेत्येवो हवाई अड्डा लौट आया था। बचाव कर्मियों ने मृतकों का शव निकालने के साथ ही विमान में लगा डाटा और वॉइस रिकॉर्डर भी बरामद कर लिया है। पायलट डेनिस येव्दोकिमोव ने रूसी मीडिया को बताया कि विमान का संपर्क टूट गया था और इमरजेंसी कंट्रोल मोड को ऑन करना पड़ा। आकर्टिक शहर मुर्मान्स्क जा रहे एयरोफ्लोट पर बिजली गिरी थी।

Back to top button