बिग-बॉस 12: आज सबसे अलग अंदाज में नजर आयेंगे सलमान खान, होगा वीकेंड का वार

मुंबईः बिग बॉस 12 में आज (29 सितंबर) सलमान खान अपने अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं साथ ही ‘वीकेंड का वार’ होने वाला है। बता दें सलमान खान शो में ‘लगे 440 वोल्ट’ गाना भी गाने वाले हैं। सलमान ने कहा है कि आज डबल एविक्शन भी होगा।
ये जानकारी कलर्स के ट्विटर हैंडल से मिली है जिसमें सलमान खान ने साफ कर दिया है कि आज डबल एविक्शन होगा। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपिका, कृति-रोशमी, करणवीर और रोमिल-निर्मल की जोड़ी नॉमिनेट हुई है।
बता दें कि जोड़ीदार रोमिल-निर्मल और दीपिका घर की काल कोठरी में टास्क को ईमानदारी से ना करने की सजा काट रहे हैं। सलमान के शो में आने के बाद जेल में बंद इन कंटेस्टेंट्स को भी बाहर निकाल दिया जाएगा। शो के मुताबिक देखा जाए तो कृति-रोशमी और रोमिल-निर्मल में से किसी एक जोड़ी का आज रात बिग बॉस का सफर खत्म हो सकता है।

Back to top button