बिग बॉस के घर से निकलने पर कृति-रौशमी ने जसलीन अनूप को बोला कुछ ऐसा

ब‍िग बॉस 12 में पहली बार घर से बेघर हुई सदस्य कृति और रौशमी ने घर के अंदर अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते पर खुलकर बात की हैं। घर से बेघर हुईं ये दोनों सदस्य मीडिया से मुखातिब थीं और इसी दौरान इन्होंने इस मुद्दे पर बात की। हम देख चुके हैंं कि घर में इस बात 65 साल के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री की थी।

इन दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने के लिए नैशनल टीवी का मंच चुना और इसी दौरान अपने रिश्ते को स्वीकारा। जबकि घर में जाने के बाद फैंस को इन दोनों के बीच शुरूआत में ऐसा कुछ खास नजर नहीं आया जिससे लगे कि ये वाकई एक कपल हैंं।

हालांकि बाद में दोनों ने नैशनल टीवी के आगे अपने रिश्ते की करीबियां दिखानी शुरू की और जसलीन मथारू कौर का अनूप जलोटा के सामने रेड कपड़ो में पूल में उतरना और उन्हें सभी घरवालों के सामने किस करना इसकी एक बानगी हैं। वहीं, दूसरी ओर शिवाशिष और कृति के बीच बढ़ती करीबियां भी हमने देखीं लेकिन अब कृति ने साफ किया हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं था।

कृति ने जनता के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘घर के अंदर सब कुछ कैमरे पर हैं, लेकिन घर के अंदर मैं जो शिव बात कर रहे हैंं तो हमें कपल बना दिया, जो एक ओरिजनल कपल आया हैं उन्हें फेक बना दिया।’ इसके बाद कृति और रौशमी दोनों एक सुर में कहती हैंं, ‘दुनिया वालों का काम हैं कहना- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम हैं कहना, कहने दो उनको जो हैं कहना, हम को तो ऐसे ही रहना।’ इसके बाद दोनों साथ में हंस पड़ती हैं।

Back to top button