बड़ी खुशखबरी: लकी 10 करोड़ ग्राहकों को आकर्षित करने को जियो ने किया ये ऐलान

अपनी शुरुआत के प्रथम छह महीनों में 10 करोड़ ग्राहकों को आकर्षित करने वाले जियो ने भारत को विश्व में 4जी उपलब्धता के मामले में 15वें स्थान पर पहुंचा दिया है। बुधवार को लंदन की वायरलेस कवरेज मैपिंग कंपनी ओपनसिग्नल द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। ओपनसिग्नल की ‘स्टेट ऑफ एलटीइ’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 2016 की तीसरी तिमाही में 4जी उपलब्धता 71.6 प्रतिशत थी, जो अब 2017 की पहली तिमाही में उछाल के साथ 81.6 प्रतिशत पर आ गई है।बड़ी खुशखबरी: लकी 10 करोड़ ग्राहकों को आकर्षित करने को जियो ने किया ये ऐलान मेरे जीजा और अब मेरे बौयफ्रैंड ने मेरे साथ बनाया जिस्मानी संबंध, और…..!

ओपनसिग्नल के सह-संस्थापक और सीईओ ब्रेंडन गिल ने एक बयान में कहा, “भारत बहुत ही अद्भुत और तेजी से बदलता मोबाइल बाजार है। यहां की सरकार और अन्य हितधारकों को लगातार अत्यधिक अवसरों को सुनिश्चित करना और विश्व सूची में सभी मानकों पर ऊंचाई पर पहुंचना होगा, ताकि उच्च तीव्रता की गुणवत्ता और अपने 10 लाख से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए सुसंगत मोबाइल संबंधी अनुभव सुनिश्चित किए जा सकें।” हालांकि, जब बात 4जी डाउनलोड स्पीड(गति) की आती है तो भारत पीछे है। भारत में 4जी डाउनलोड की औसत स्पीड 5.1 मेगाबाईट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) है।

अपनी इस रिपोर्ट के लिए ओपनसिग्नल ने 75 देशों को शामिल करते हुए, सामान्य उपयोग के लिए रोजाना स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से यह आंकड़े जुटाए थे। रिपोर्ट बताती है, “हालांकि, नई एलटीइ नेटवर्क के साथ कई देशों की 4जी उपलब्धता सीमित हो सकती है, लेकिन अपने लाईट लोड्स (प्रकाश भार) के कारण संभावित तीव्र स्पीड को प्राप्त कर सकते हैं।”

Back to top button