बालाघाट में मंच पर ही भिडे़ कृषि मंत्री और बीजेपी सांसद

बालाघाट : राज्य के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और भाजपा सांसद बोधसिंह भगत आपसी झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल बालाघाट के मलाजखंड में एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और बालाघाट के सांसद बोधसिंह भगत मंच पर ही भिड़ गए. केंद्र सरकार का नारा है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बीजेपी में ही सब साथ-साथ नहीं हैं.

बालाघाट में मंच पर ही भिडे़ कृषि मंत्री और बीजेपी सांसद

इसकी बानगी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दिखी जहां एक कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री और सांसद मंच पर ही आपस में भिड़ गए. सांसद बोधसिंह भगत ने एक मामले का जिक्र किया, जिस पर गौरीशंकर बिसेन ने सांसद बोधसिंह से गलत बात नहीं कहने को कहा. मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि बहुत देखे हैं ऐसे सांसद.

ये भी पढ़े: नीतीश कुमार ने दी सीएम योगी को नसीहत, यूपी में लागू करें महिला आरक्षण

जवाब में भगत ने भी मंत्री बिसेन को अपशब्द कहे. दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई. इससे पहले भी एक कार्यक्रम में यह दोनों भिड़ चुके हैं.

Back to top button