बाबा रामदेव को मॉडल बना ट्विटर ने भेजा स्पेस में…..

समय बदल रहा है। बड़ी तेज़ी से। लोगों को ये सब कहते तो खूब सुने थे। लेकिन आज देख भी लिए।

हुआ ये कि इंडिया टुडे एक मैगज़ीन है, जानते ही होगे। इन्होंने अपने नये इशू में बाबा रामदेव को कवर पर लगा दिया। खैर इससे पहले भी बहुत सारे बाबा लोग मैगजीन की कवर पर आते रहे हैं। लेकिन इस बार बाबा कुछ खास अंदाज़ में आए। और कवर पर लिखा था ‘Power Yogi’। और इससे भी ज़बरदस्त है बाबा की फोटो जो वहां लगी है।

 


अब बस बाबा की फोटो सामने आयी और इंटरनेट पर पब्लिक तो जानते ही हो! फोटो एडिटर खोल के तुरंत तैयार। और ऐसी एडिटिंग की है और जो लिखा है कैप्शन! अब आप खुद ही देख लो….

ये वो असली तस्वीर है जो इंडिया टुडे ने अपने कवर पर लगाई और फिर शुरू हो गया lollll..

ये शिरीष कुंदर हैं। जानते नहीं हो तो जान लो! ये फरहा खान के पति हैं और बॉलीवुड में फिल्म-विल्म के प्रोडक्शन में भी हाथ चलाते हैं। इन्होंने लिखा है, – चांद पर उतरने वाले आदमी के बाद दूसरा आश्चर्य! क्यों भाई? क्योंकि इनकी दाढ़ी देखो, अब भी ऊपर ही उड़ रही है। ग्रैविटी का कोई असर नहीं।

बाबा रामदेव रियो ओलम्पिक के लिए तैयारी करते हुए!

 

बाबा रामदेव अगले फीफा वर्ल्ड कप के लिए इंडिया के गोलची बनने की तैयारी में! 

 

पारा जंपिंग की प्रैक्टिस करते हुए!

 

लोगों ने इंडियन एयरफोर्स की कमान भी इन्हें ही पकड़ा दी..

 


हे ट्विटर के लोग आप सब धन्य हैं! आपकी कार्य क्षमता पर हमें हमेशा से भरोसा रहा है। उम्मीद है आपका परफॉरमेंस ऐसे ही बरकरार रहेगा।

Back to top button