बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ पर बहुत बड़े हमले की है आशंका, पुल‌िस प्रशासन है अलर्ट

पतंजलि योगपीठ के परिसर पर हमले की आशंका जाहिर की गई है। योगपीठ के सुरक्षा अधिकारी मांगलीलाल ने पुलिस को पत्र लिखा। एसएसपी ने योगपीठ कैंपस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है। 

बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ पर बहुत बड़े हमले की है आशंका, पुल‌िस प्रशासन है अलर्ट

योग गुरु बाबा रामदेव के गांव पदार्था स्थित हर्बल फूड पार्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स संभालती है। पतंजलि योगपीठ कैंपस में प्राइवेट  सिक्योरिटी गार्ड ही तैनात हैं।

ये भी पढ़े: जो कारतूस सिर्फ सेना यूज करती है, तस्कर से वही कारतूस बरामद हुई

बृहस्पतिवार को योगपीठ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरक्षा अधिकारी मांगीलाल बहादराबाद थाना पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि योगपीठ में 31 मई और एक जून को अप्रिय घटना घट सकती है। लिहाजा योगपीठ कैंपस की सुरक्षा कड़ी कर दी जाए।       

योगपीठ पर हमले के अंदेशे की जानकारी जब उच्चाधिकारियों को हुई तो वे चौक गए। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद सूर्यभूषण सिंह नेगी से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

इसके साथ साथ सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि हालांकि जो तिथि बताई थी वह निकल चुकी है। इसके बाद भी चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए। योगपीठ कैंपस की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
 
Back to top button