बाबाओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम को मिली बेल, जानिए कैसे

लुधियाना ।। दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे गुरुमीत राम रहीम को 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने रेगुलर जमानत तो दे दी है, लेकिन अभी बाबा को जेल में ही रहना पड़ेगा।

शुक्रवार को सीबीआई के विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें जज जगदीप सिंह की कोर्ट ने जमानत को मंजूरी दे दी। जमानत मिलने के बाद भी रेप के मामले का अपराधी होने के कारण राम रहीम को जेल में ही रहना पड़ेगा। इस मामले में राम रहीम के अलावा डॉ. मोहिंद्र इंसां और डॉक्टर पीआर नैन पहले ही जेल में हैं।
फोटो- फाइल

Back to top button