बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी को लूटा

रणजीत नगर इलाके में एक कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बदमाशों ने नकदी और गहने के अलावा अन्य सामान लूट लिया।
बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी को लूटा
घटना के समय कारोबारी अपने बुआ के बेटे से मिलने के लिए जा रहा था और कार रोककर फोन पर बात कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: अब 20 साल में नही अगले 3 साल में भारत होगा दुनिया की 3 सबसे बड़ी इकॉनमी में, मोदी ने बदल दिया सबकुछ

पुलिस के अनुसार मनीष अरोड़ा (37) सपरिवार मानसरोवर गार्डन इलाके में रहता है। उसका मार्बल पत्थर का कारोबार है। मंगलवार रात वह अपने कर्मचारी आलोक तिवारी के साथ वर्ना कार पर सवार होकर राजेंद्र नगर जा रहा था। राजेंद्र नगर में उसे अपनी बुआ के बेटे हनी खरबंदा से मिलना था।

शादीपुर डिपो मेट्रो स्टेशन से आगे आने पर उसने अपनी कार को साइड लगाकर रोक दी। वह फोन कर हनी से बात करने लगा। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी कार के पास पहुंचे।

शीशा नीचे करते ही एक युवक ने उसके कनपटी पर पिस्टल लगा दी

ड्राइविंग साइड से आकर युवकों ने उसके शीशे को खटखटाया। मनीष ने युवकों की बात सुनने के लिए कार के शीशे नीचे किया। शीशा नीचे करते ही एक युवक ने उसके कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर सोने का कड़ा और सोने की चेन उतार कर देने के लिए कहा।

उसके बाद बदमाशों ने उसके जेब से पचास हजार रुपये और पांच बैंक के छह डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पटेल नगर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए।

 पीड़ित के मुताबिक दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवारग थे और हेल्मेट लगा रखा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

 
 
Back to top button