बहराइच में कोरोना में लापरवाही पर बिफरे डीएम, सीएमओ और नोडल अधिकारी को नोटिस

बहराइच। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम में शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम सीएमओ औऱ नोडल अधिकारी पर बिफर पड़े। दोनो अधिकारी होम आईसोलेशन के मामलों में डीएम को संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इससे गुस्सा डीएम ने सीएमओ व होम आईसोलेशन के लिए नामित नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम ने ली बैठक।जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बैठक में कहा कि होम आईसोलेशन की सुविधा प्राप्त कर रहे सभी 12 संक्रमित व्यक्तियों के लिए फील्ड टीम निर्धारित की जाय। साथ ही शिफ्टवार मानीटरिंग करते हुए एल-1 में भर्ती सभी मरीज़ों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का सत्यापन किया जाय। डीएम ने कहा कि सभी मरीज़ों के सेल फोन से बात कर फीड बैक भी प्राप्त किया जाय। इसी प्रकार होम आईसोलेशन व एल-2 में भर्ती मरीज़ों की मानीटरिंग के साथ-साथ सर्विलांस, पाॅज़िटिव मरीज़ों को चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सुविधा, सैम्पलिंग कलेक्शन, जाॅच परिणाम के अनुसार की गयी कार्यवाही तथा पाॅज़िटिव मरीज़ों का प्रभावी तरीके से फालोअप भी किया जाय।
डीएम ने ली बैठक।जिलाधिकारी ने एन्टीजेन्ट जाॅचों की संख्या बढ़ाने के साथ ही जाॅच के आॅकड़ों की डाटा इन्ट्री कराने का भी निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान होमआईसोलेशन के मामलों का संतोष जनक उत्तर सीएमओ डा. सुरेश सिंह औऱ नोडल अधिकारी डाॅ. केके श्रीवास्तव नहीं दे सके इस पर डीएम बिफर पड़े। उन्होने दोनो अधिकारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, महाराजा सुहेल देव राज्य मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. अनिल के. साहनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डीके सिंह, होम आईसोलेशन के नोडल अधिकारी डाॅ. केके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. अजीत चन्द्रा, एसीएमओ डाॅ. जयन्त कुमार, डाॅ. पीके वांदिल, डाॅ. योगिता जैन, डाॅ. वीपी वर्मा, कोविड-19 नोडल डाॅ. अतुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय मौजूद रहे।





