बहराइच में एक ज्वैलर्स के परिवार के 12 लोग मिले संक्रमित, एक दिन में आये 35 नए मामले

बहराइच। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ। जिले भर में 35 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित मिले हैं। इससे हड़कंप मच गया है। इन संक्रमितो में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई के परिवार के 12 लोग शामिल हैं। सभी कोभर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह ने बताया कि बीते दिनों शहर के संदिग्ध रोगियों का स्वाब लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया था॥ रविवार को परीक्षण रिपोर्ट आने पर शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई के परिवार के 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा संपूर्ण जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 35 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 27 शहरी क्षेत्र के वह 8 ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल है। सीएमओ ने कहा कि नए संक्रमित मिले रोगियों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। संबंधित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button