बहनोई के भाई ने नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध, जाँच में सामने आई सात माह का गर्भ होने की बात….

जिला अंतर्गत मनुआपुल ओपी क्षेत्र के एक गांव में बहनोई के भाई ने एक नाबालिग से शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद कमाने के लिए लुधियाना चला गया। कुछ माह बाद लड़की के घर वालों की इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने पर लड़की के पिता दामाद के घर जाकर शादी करने की बात कहीं तो लड़के के परिजन गर्भपात करवाने तथा दहेज में पांच लाख रुपये देने की मांग की।

मामले में पीडि़ता की मां ने मनुआपुल ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीडि़ता की मां ने बताया हैं कि पिछले वर्ष छठ से पहले उसके दामाद का छोटा भाई बैरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 22 वर्षीय आकाश कुमार उसके घर आया था। घर में लड़की अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आकाश उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। शादी का झांसा देकर तीन-चार दिन तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

आरोपित आकाश कुमार लड़की से कहा कि दो-तीन माह के लिए व लुधियाना कमाने जा रहा है। रुपये कमाकर आने पर शादी कर लेगा। लड़की लोक लज्जा से किसी को यह बात नहीं बताई। डेढ़ माह बाद से नाबालिग के पेट में दर्द होने शुरू हुआ। लड़की की शारीरिक बदलाव को देखकर जब उसकी मां पूछताछ कि तो उसने सारी बात बताई। तब परिजनों ने लड़की को चिकित्सक से दिखाया। तो पेट में सात माह का गर्भ होने की बात सामने आई।

पिता को इसकी जानकारी होने पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ आरोपी आकाश कुमार के पिता प्रभु पटेल तथा उसकी पत्नी के पास पहुंचकर सारी बातों से अवगत कराया। आरोपित की मां तथा पिता ने दहेज में 5 लाख रुपये नकद देने की मांग की। दहेज नहीं देने पर आरोपितों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचायती भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी, तब लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Back to top button