बस के संचालन से ग्रामीणों में खुशी

करौंदीकला/सुलतानपुर,17 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। स्थानीय ग्राम के भटौता का है जहां से सुलतानपुर डिपो की लोहिया ग्रामीण सेवा की बस जो कि लखनऊ चलती थी पिछले तीन माह से संचालित नहीं हो रही थी। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद भी बस को संचालित नहीं किया गया, लेकिन यह मामला जब गिरिजाशंकर तिवारी (क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रान्तीय उपाध्यक्ष) रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के संज्ञान में आयी तो उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से आदेश कराकर सेवा को पुनः संचालित करा दिया है। इस सेवा के संचालन में प्रमुख रूप से राजेश गौतम विधायक कादीपुर, आनंद दूबे, मो. अहमद, अजय सिंह (अध्यक्ष) व जय प्रकाश सिंह समेत आदि का अहम योगदान रहा।
रिपोर्ट- विकास आनन्द





