जाने कैसे एक में सेकंड बड़ा होगा 2016

बस एक सेकंड बड़ा होगा 2016लंदन: वैसे तो 2016 यह साल पहले से ही कुछ खास है. इस साल फरवरी 28 दिनों की जगह 29 दिनों की थी. यानि यह वर्ष लीप ईयर था. जो की हर चार साल में एक बार आता है. मगर, इस साल आपको कुछ अधिक पलों की एक और सौगात मिल रही है.

वैज्ञानिकों ने बताया, इस साल के अंत में एक लीप सेकंड का समय और जुड़ जाएगा. कारण, धरती के घूर्णन की गति पहले से कुछ मंद हुई है. यूएस नेवल ऑब्‍जरवेट्री के जिओफ चेस्‍टर ने बताया कि कई बार धरती को रोजाना अपना चक्‍कर पूरा करने में कुछ अधिक समय लगता है.

उन्‍होंने बताया कि चंद्रमा के कारण आने वाले ज्‍वार-भाटे और अन्‍य कारणों जैसे अल-नीनो के प्रभाव के कारण धरती को रोजाना एक चक्‍कर पूरा करने में कुछ अधिक समय लग जाता है. यह अतिरिक्‍त समय साल के आखिरी में 31 दिसंबर को 23 बजकर 59 मिनट और 59 सेकंड में जोड़ दिया जाएगा.

Back to top button