बस्ती : बस को धक्का मारने उतरे यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 की मौत

बस्ती। उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थानां क्षेत्र में NH-28 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां इ;लाहबाद से बस्ती आ रही रोडवेज बस अचानक से बंद हो गयी। जिसे धक्का लगाने के लिए 8 यात्री उतरे। तभी पीछे से आ रही बेकाबू ट्रक ने सभी सवारियों को कुचल दिया। जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 2 सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल यात्रियों के फैजाबाद के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक और संदिग्ध ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
बस्ती से थोड़ी दूर पर स्थित एक ढाबे के पास हुई घटना
घटना की जानकारी देने वाले एक सवारी के मुताबिक विक्रमजोत के भदोही ढाबे के पास एनएच-28 पर सोमवार की सुबह करीब 3:15 बजे यह हादसा हुआ। दरअसल प्रयाग डिपो की बस इलाहाबाद से बस्ती आते समय भदोही ढाबे पर खराब हो गई थी। ढाबा पर आठ यात्री बस में धक्का लगा रहे थे तभी प्याज से लदे एक ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें : विवेक तिवारी की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
The post बस्ती : बस को धक्का मारने उतरे यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 की मौत appeared first on .





