मारे गए लश्कर के टाप कमांडर बशीर के जनाजे में, शामिल हुए दर्जन भर आतंकी! वीडियो वायरल

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के टाप कमांडर बशीर लश्करी के जनाजे में दर्जनभर आतंकी शामिल हुए। इन्होंने गन सैल्यूट दी। रविवार को जनाजे के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हथियारों के साथ शामिल आतंकी फायरिंग करते हुए साफ दिख रहे हैं।बशीर लश्करी के जनाजे

जनाजे में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग देश विरोधी तथा आजादी की लड़ाई के नारे लगा रहे थे। इससे पहले पिछले महीने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू के जनाजे में भी आतंकियों ने शामिल होकर सलामी दी थी।

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने शनिवार को अनंतनाग में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बशीर लश्करी को उसके साथी के साथ घेरा था जिसके बार शुरू हुई मुठभेड़ में उसे और उसके साथी को मार गिराया गया था। बशीर लश्करी अनंतनाग में पुलिस काफिले पर हमले का मास्टरमांइड था, इस हमले में एक एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

Back to top button