बलात्कारियों को उल्टा लटकाकर पीटना, नमक और मिर्च रगड़ना चाहिए: उमा भारती

आगरा में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बलात्कारियों पर तीखा बयान दिया है. उमा भारती ने कहा कि बलात्कारियों को उल्टा लटकाकर तब तक पीटना चाहिए जब तक उनकी खाल ना उधाड़ जाए. इसके बाद उनके घावों पर नमक और मिर्च रगड़ने चाहिए ताकि वो रहम की भीख मांगे. वह बोलीं कि जब वह मुख्यमंत्री थीं तो उन्होंने ऐसा ही किया था.

अभी अभी: बसपा को लगा सबसे बड़ा झटका, इस बड़ी पार्टी ने समर्थन देने से किया इनकार

बुरी खबर: अंबानी ने दिया बड़ा झटका, अब Jio से नहीं कर पाएंगे कोई भी कॉल

उमा ने कहा बलात्कारियों के लिए कोई मानवाधिकार नहीं होता है. रैली को संबोधित करते हुए उमा भारती ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को भी निशाने पर लिया. उमा ने कहा, वह आज अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रही हैं, लेकिन बुलंदशहर रेप कांड पर उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला. उमा भारती ने इसके अलावा केंद्र की पूर्व मनमोहन सरकार पर भी प्रहार किया.

बता दें कि यूपी में बीजेपी ने मुख्यमंत्री चेहरे को सामने न लाकर एक बार फिर पीएम मोदी के चेहरे पर दांव खेला है. इसका कितना फायदा उसे इन चुनावों में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आ ही जाएगा. यूपी में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

Back to top button