बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही बदरीनाथ धाम में: उत्तराखंड

दो दिन पूर्व बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में अभी भी दो से चार इंच बर्फ जमी हुई है। धाम में रात का तापमान लगभग माइनस छह तक गिर रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में माणा रोड किनारे जमी बर्फ का तीर्थयात्री खूब लुत्फ ले रहे हैं।

तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की यादों को संजोए रखने के लिए बर्फ के साथ अपनी फोटों भी खिंचवा रहे हैं। तीर्थयात्रियों और साधु-संतों को ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।

Back to top button