बर्थडे के 6 दिन पहले ऐसे हुई इस लड़के की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ ये सब

जयपुर। जयपुर में टोंक रोड़ के यूनिवर्सिटी तिराहे पर एक लो फ्लोर बस ने रेड सिग्नल तोड़कर एक लड़के को मार डाला। इस लड़के का 6 दिन बाद बर्थडे था। इसके लड़के के घरवाले और फ्रेंड्स बर्थडे को सेलीब्रेट करने के प्लान बना रहे थे, लेकिन जिंदगी ने कुछ और ही सोच रखा था। 
बर्थडे के 6 दिन पहले ऐसे हुई इस लड़के की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ ये सब

कैसे हुआ हादसा…

– विशाल जिओ बाबू का 28 अगस्त को बर्थडे आने वाला था। अपने बर्थडे को लेकर विशाल बहुत एक्साइटेड था। विशाल के फ्रैंड्स और वह खूद बर्थडे सेलीब्रेट करने का प्लान बना रहे थे।
– इस बीच यह हादसा हो गया। विशाल के पेरेंट्स ने बताया कि लो फ्लोर बस ने उनके घर के चिराग को बुझा दिया।
– विशाल के घर वालों ने उसके जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए पूरी तैयारी की थी। विशाल की फैमिली उसका बर्थडे यादगार बनाने वाली थी, लेकिन बर्थडे से पहले ही लो फ्लोर बस ने मौत का तोहफा उसे गिफ्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें:- पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी, आज बेटे से पूछताछ करेगी सीबीआई

कोचिंग से लौट रहा था घर

– विशाल कॉमर्स कालेज में सेंकेंड इयर की पढ़ाई कर रहा था। लालकोठी में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था। तभी बेकाबू लो फ्लोर बस ने उसे कुचल दिया।
– विशाल को कुचलने से पहले बस ने जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रही एक 25 साल की वंदना को रौंद दिया।
– युवती को करीब 35 फीट घसीटती हुई बस यूनिवर्सिटी की तरफ से आने वाले वाहनों में जा घुसी और किनारे खड़े स्कूटी सवार विशाल को कुचल डाला।
– राहगीरों ने तुरंत ही बस को एकसाथ मिलकर उठाया और नीचे फंसे दोनों घायलों को निकाला। – विशाल की हादसे में मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से वंदना की जान बच गई। देर रात उसे इलाज के बाद एसएमएस अस्पताल से छ़ु़ट्टी भी मिल गई।

फेसबुक पर फ्रेंड्स ने लिखा, भाई कहां गया, मिलकर भी नहीं गया

– विशाल के फ्रेंड्स को जब उसकी मौत का पता चला, तो उन्होनें उसके फेसबुक पर लिखा। भाई कहां गया, मिलकर भी नहीं गया। विशाल के एक फ्रेंड ने लिखा भाई तेरी बहुत याद आ रही है। भाई मिस यू, कहां चला गया यार। भाई अभी तो बहुत आगे जाना था, तु कहां चला गया।
Back to top button